श्रीलंका पर दबदबा बरकरार रखकर श्रृंखला जीतने उतरेगा भारत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 19, 2021

कोलंबो। भारत के युवा खिलाड़ी फिर से अपना दमदार प्रदर्शन करके श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार को यहां दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में ही श्रृंखला अपने नाम करने की कोशिश करेंगे। भारत की तरफ से पहले वनडे में कप्तान शिखर धवन ने एक छोर संभाले रखा जबकि दूसरे छोर पर पृथ्वी सॉव, इशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने आसानी से रन बटोरकर टीम को सात विकेट से एकतरफा जीत दिलायी। भारत टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए छोटे प्रारूप में आक्रामक अंदाज में खेलना चाहता है तथा सॉव, इशान और सूर्यकुमार इस मामले में उम्मीदों पर पूरी तरह से खरे उतरे। उनके अच्छे प्रदर्शन से भारत की दमदार बल्लेबाजी का भी पता चलता है। अपना पहला वनडे खेल रहे इशान और सूर्यकुमार तो पहली गेंद से ही हावी हो गये थे। श्रीलंका की गेंदबाजी भी प्रभावशाली नहीं थी जिससे भारत ने 37वें ओवर में ही जीत दर्ज कर ली थी।

इसे भी पढ़ें: ओलंपिक के लिए भारत से खिलाड़ियों का पहला दल टोक्यो के लिए रवाना, खेल मंत्री ने कहा- ऑल द बेस्ट

दोनों टीमें इस धीमी पिच पर लक्ष्य का पीछा करना पसंद करेंगी क्योंकि बाद में पिच बल्लेबाजी के लिये अधिक अनुकूल लग रही थी। टीमें इस प्रकार हैं : भारत: शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी सॉव, देवदत्त पडिक्कल, रुतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे, नितीश राणा, इशान किशन, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, कृष्णप्पा गौतम, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, राहुल चाहर, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, चेतन सकारिया, नवदीप सैनी। श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), धनंजय डिसिल्वा, अविष्का फर्नांडो, भानुका राजपक्षे, पथुम निसंका, चरित असलंका, वनिन्दु हसरंगा, आशेन बंडारा, मिनोद भानुका, लाहिरु उदारा, रमेश मेंडिस, चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा, लक्षण संदाकन, अकिला धनंजय, शिरन फर्नांडो, धनंजय लक्षण, इशान जयरत्ने, प्रवीण जयविक्रेमा, असिथा फर्नांडो, कसुन रजिता, लाहिरू कुमारा, इसुरु उदाना। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर बाद तीन बजे से शुरू होगा।

प्रमुख खबरें

China से भिड़ा यूरोप, रोज 1-बिलियन-यूरो के भारी नुक़सान से हड़कंप!

Graham Staines हत्याकांड के दोषी Dara Singh की सजा में छूट की याचिका Odisha Government ने की खारिज

BRICS समिट में ये 5 काम कर गए जिनपिंग, भारत भी हैरान!

Montreal Protocol प्रतिबद्धताओं को भारत ने विकास रोके बिना पूरा किया: Kirti Vardhan Singh