ट्रंप का ये अहसान 100 सालों तक नहीं भूलेगा भारत, मोदी का तहलका !

By अभिनय आकाश | Jan 31, 2026

अगर सवाल पूछा जाए कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने पहले कार्यकाल में भारत के लिए अच्छे थे या दूसरे कार्यकाल में तो आप बिना देर लगाए जवाब देंगे कि  डोनाल्ड ट्रंप  जब पहली बार राष्ट्रपति बने थे तभी वह भारत के लिए अच्छे थे। क्योंकि उस समय उन्होंने जमकर भारत की तारीफ की थी। पाकिस्तान को खूब सुनाया था। लेकिन आपको बता दें कि ऐसा सोचने वाले ज्यादातर लोग गलत हैं। दरअसल सच यह है कि डॉनल्ड ट्रंप भारत के लिए अब ज्यादा अच्छे साबित हो रहे हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप भारत के लिए एक बड़ा कूटनीतिक खजाना साबित हो रहे हैं। ट्रंप अपनी अकड़, अपने अहंकार और अपनी गलतफहमी से भारत को एक बड़ी सुपर पावर बनाने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका से ट्रे़ड डील, भारत ने दिखाया गजब का तेवर, टाइट कर दिया पूरा माहौल

27 जनवरी को जिस तरह से यूरोपियन यूनियन ने भारत के साथ मदर ऑफ ऑल डील्स यानी एक बड़ा फ्री ट्रेड एग्रीमेंट साइन किया तो उसने भारत को दुनिया के मंच पर सबसे ऊपर बैठा दिया। यह वही यूरोप है जो दशकों से भारत का अपमान करता आ रहा है। भारत को थर्ड वर्ल्ड कंट्री बोलता आ रहा है। लेकिन आज यही यूरोप लॉन्ग लिव इंडिया के नारे लगा रहा है। यूरोप को द्वितीय विश्व युद्ध से ही यह लगता आ रहा है कि वह दुनिया में सबसे ताकतवर है। उसकी सेना और अर्थव्यवस्था सबसे आगे है। ट्रंप ने सिर्फ 3 महीनों में यूरोप की यह गलतफहमी दूर कर दी। डॉन्ड ट्रंप की धमकियों के बाद यूरोप को पता चला कि वह कितना कमजोर हो चुका है। यूरोप अपनी अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए भारत से डील कर रहा है। यहां तक कि जब डॉन्ड ट्रंप ने डेनमार्क के अधिकार वाले ग्रीनलैंड पर कब्जे की बात कही तब भी यूरोप कुछ नहीं कर पाया। 

प्रमुख खबरें

Delhi Pollution मामले में NGT सख्त, Police Commissioner से बंद फैक्ट्रियों के Inspection पर मांगा जवाब

Delhi Police का बड़ा Action: 28 साल तक चकमा देने वाला Proclaimed Offender राजिंदर बैरागी गिरफ्तार

Amarnath Yatra Security: रामबन से गुजरा 28वां जत्था, कड़े सुरक्षा घेरे में 4 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Iran के पास कभी नहीं होंगे Nuclear Weapons, बातचीत से गिरेंगे Oil Prices, जेडी वेंस का दावा