T20 World Cup । बांग्लादेश से एक जून को T20 World Cup अभ्यास मैच खेलेगा भारत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2024

दुबई। भारतीय टीम एक जून को अमेरिका में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 विश्व कप का अभ्यास मैच खेलेगी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने शुक्रवार को यह ऐलान किया। मैच का आयोजन स्थल और समय अभी तय नहीं किया गया है। विश्व कप में भाग ले रही 20 टीमों में से 17 27 मई से एक जून तक अमेरिका और त्रिनिदाद एवं टोबैगो में अभ्यास मैच खेलेंगी। दक्षिण अफ्रीका टीम 29 मई को फ्लोरिडा में टीम के भीतर ही अभ्यास मैच खेलेगी। गत चैम्पियन इंग्लैंड और उपविजेता पाकिस्तान के अलावा सेमीफाइनल खेलने वाली न्यूजीलैंड कोई अभ्यास मैच नहीं खेलेंगी। 


पाकिस्तान और इंग्लैंड 22 मई से इंग्लैंड में चार मैचों की द्विपक्षीय श्रृंखला खेल रहे हैं। वहीं पाकिस्तान में पांच मैचों की टी20 श्रृंखला खेलकर कीवी टीम आठ जून को अफगानिस्तान के खिलाफ विश्व कप का पहला मैच खेलेगी। अभ्यास मैचों को टी20 का दर्जा हासिल नहीं है लिहाजा टीमें सभी 15 खिलाड़ियों को उतार सकती हैं। वेस्टइंडीज और आस्ट्रेलिया के बीच क्वींस पार्क ओवल, त्रिनिदाद और टोबैगो में होने वाला मैच दर्शकों के लिये खुला होगा। टिकट राष्ट्रीय क्रिकेट सेंटर पर बने बॉक्स आफिस या टिकट्स डॉट टी20वर्ल्डकप डॉट कॉम से खरीदे जा सकेंगे।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Phulera Dooj 2026: Radha Krishna की कृपा पाने का Golden Chance, जानें पूजा का मुहूर्त

Prabhasakshi Newsroom: Mission 2027 पर RSS, CM Yogi से मिले मोहन भागवत, चुनावी रणनीति पर चर्चा!

AI Impact Summit: मुकेश अंबानी का बड़ा एलान, कहा- अगले सात साल में 10 लाख करोड़ का निवेश करेंगे

AI का दुरुपयोग बड़ा खतरा, Anthropic CEO बोले- Global Order में भारत की भूमिका crucial