तोक्यो पैरालम्पिक में पांच स्वर्ण समेत कम से कम 15 पदक जीतेगा भारत : दल प्रमुख

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 20, 2021

नयी दिल्ली। तोक्यो पैरालम्पिक में भारत के दल प्रमुख गुरशरण सिंह का मानना है कि भारत इन खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके पांच स्वर्ण समेत कम से कम 15 पदक जीतेगा। भारत ने नौ खेलों के लिये 54 खिलाड़ियों का दल भेजा है जो अब तक इन खेलों में सबसे बड़ा भारतीय दल है। भारतीय खिलाड़ी पैरा तीरंदाजी, पैरा एथलेटिक्स, पैरा बैडमिंटन, पैरा केनोइंग, पैरा निशानेबाजी, पैरा तैराकी, पैरा पावरलिफ्टिंग, पैरा टेबल टेनिस और पैरा ताइक्वांडो मेंभाग लेंगे। भारतीय पैरालम्पिक समिति के महासचिव सिंह ने कहा ,‘‘ मुझे पूरा यकीन है कि ये हमारे सर्वश्रेष्ठ पैरालम्पिक खेल होंगे।

इसे भी पढ़ें: हर घर में लगेंगे प्रीपेड स्मार्ट मीटर, बदलेगा बिजली बिल भरने का तरीका

भारत को दो बार के पैरा भालाफेंक खिलाड़ी देवेंद्र झझारिया से भी पदक की उम्मीद है। उनके अलावा मौजूदा विश्व चैम्पियन सुंदर सिंह गुर्जर और अजीत सिंह , विश्व चैम्पियन और विश्व रिकॉर्ड धारी संदीप चौधरी और नवदीप सिंह भी पैरा भालाफेंक में भारतीय चुनौती पेश करेंगे। पैरा बैडमिंटन में भारत की उम्मीदें पुरूषों के एसएल3 वर्ग में हैं। तीरंदाजी में राकेश कुमार और श्याम सुंदर कंपाउंड में जबकि विवेक चिकारा और हरविंदर सिंह रिकर्व में और महिला तीरंदाज ज्योति बालियान कंपाउंड तथा मिश्रित वर्ग में उतरेंगी। तोक्यो पैरालम्पिक 24 अगस्त से आठ सितंबर तक खेले जायेंगे।

प्रमुख खबरें

व्यापारियों के 2000 रुपये से अधिक UPI भुगतान पर 0.4 प्रतिशत MDR लागू

भारत का Merchandise Export अगस्त में 26.12 प्रतिशत बढ़कर 43.81 अरब डॉलर पहुंचा

संजू सैमसन के तेज 57 रन से Team India ने Afghanistan को 7 विकेट से हराया

Gurugram में महिला बाइकर को टक्कर मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, FIR में हत्या के प्रयास की धारा जुड़ी