World Archery Para Series में भारत का दबदबा, Harvinder Singh और Sheetal Devi के दम पर जीते 15 पदक

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 10, 2026

मेजबान भारत ने विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज के तीसरे चरण में चार स्वर्ण, तीन रजत और आठ कांस्य सहित कुल 15 पदक जीतकर अपने अभियान का शानदार समापन किया। पदक तालिका में हालांकि भारत पांच स्वर्ण पदक जीतने वाले चेक गणराज्य से पीछे दूसरे स्थान पर रहा। चीन ने दो स्वर्ण, छह रजत और पांच कांस्य पदकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

हरविंदर ने प्रतियोगिता अंतिम दिन भावना के साथ जोड़ी बनाकर पैरा रिकर्व मिश्रित टीम स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक हासिल किया। श्याम सुंदर स्वामी और तोमन कुमार ने पैरा कंपाउंड पुरुष युगल में भारत को तीसरा स्वर्ण पदक दिलाया, जिसके बाद विश्व चैंपियन और पेरिस पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता शीतल देवी ने पैरा कंपाउंड महिला वर्ग में व्यक्तिगत खिताब जीता। सरिता ने भी कांस्य पदक जीतकर शीतल देवी के साथ पोडियम पर अपनी जगह बनाई।

भारत के तीन रजत पदक भावना और पूजा ने पैरा रिकर्व महिला युगल में, तन्वी इंगले ने दृष्टिबाधित वर्ग में और स्वाति चौधरी और आदिल मोहम्मद नजीर अंसारी ने महिला प्रथम श्रेणी की मिश्रित टीम स्पर्धा में जीते। भारत ने आठ कांस्य पदक भी जीते, जिसमें युगल गर्ग ने दृष्टिबाधित वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया। स्वाति चौधरी ने महिला वर्ग की व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीता, जबकि शीतल देवी और विश्व चैंपियन तोमन कुमार ने पैरा कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया।

इससे पहले तोमन ने पैरा कंपाउंड पुरुषों की व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था, जबकि भावना ने पैरा रिकर्व महिलाओं की व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर तीन पदक जीते। इसके बाद स्वाति ने वसुंधरा तेओतिया के साथ महिला प्रथम श्रेणी के युगल स्पर्धा में एक और कांस्य पदक जीता, जिससे उनके पदकों की कुल संख्या दो हो गई। आदिल ने विनायक ब्रीड के साथ जोड़ी बनाकर महिला वर्ग के पुरुष युगल में कांस्य पदक जीतकर कुल दो पदक हासिल किए।

प्रमुख खबरें

Asian Games में जापानी चुनौती से निपटने के लिए Asmita Dey ने सुधारी ग्राउंड फाइटिंग तकनीक

सरकार के खिलाफ बोलना देशद्रोह! निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के विदेश यात्रा पर प्रतिबंध की मांग की, नेहरू के पत्र का दिया हवाला

US Midterm Election: क्या सीनेट पर दोबारा नियंत्रण पा सकेंगे डेमोक्रेट्स? ट्रंप की घटती लोकप्रियता के बीच कड़ा मुकाबला

Mayawati ने भतीजे Akash Anand को BSP की सभी जिम्मेदारियों से किया पूरी तरह आजाद