Commonwealth Kabaddi Championship: भारतीय महिला टीम ने Uganda को 35-15 से रौंदकर जीता खिताब

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 31, 2026

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शनिवार को यहां युगांडा को 35-15 से करारी शिकस्त देकर पहली राष्ट्रमंडल कबड्डी चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया। भारत की ओर से साक्षी ने सबसे ज्यादा नौ रेड अंक जुटाए। अनु ने छह रेड अंक जुटाए, जबकि कप्तान निधि शर्मा ने तीन बोनस सहित पांच अंक का योगदान दिया।

युगांडा की ओर से नाकायोंगो शिरात ने सबसे ज्यादा संघर्ष किया। उन्होंने टीम के लिए 11 अंक जुटाए। युगांडा ने कुल 14 रेड अंक और सिर्फ एक टैकल अंक हासिल किया।

साक्षी ने जीत के बाद कहा, ‘‘मैं बहुत खुश हूं कि मैंने नौ रेड अंक हासिल किए और टीम की जीत में योगदान दिया।’’ उन्होंने छह मैचों में कुल 52 अंक जुटाकर चैंपियनशिप का समापन किया।

प्रमुख खबरें

Manoj Sinha बोले, Jammu Kashmir में Article 370 हटने के बाद 780 से अधिक आतंकी ढेर

नाहन हिंसा मामले में 11 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

Buddh International Circuit में 13 साल बाद FIA स्तर की रेसिंग शुरू, F1 की वापसी के आसार

Rajasthan में दिव्यांगों के लिए समान अवसर नीति लागू, 75 करोड़ की पेंशन DBT से जारी