India Women की नजरें Vadodara में Zimbabwe के खिलाफ दूसरा वनडे जीतकर सीरीज सील करने पर

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 24, 2026

आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारतीय महिला क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ रविवार को यहां दूसरे वनडे में उतरेगी तो उसका इरादा श्रृंखला में 2 . 0 से अजेय बढत बनाने पर लगी होंगी। टी20 श्रृंखला 3 . 0 से जीतने के बाद भारत ने पहले वनडे में जिम्बाब्वे को नौ विकेट से हराया। स्पिनर श्रीचरणी ने कैरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 23 रन देकर चार विकेट लिये जबकि प्रतिका रावल ने नाबाद 100 रन बनाये।

उन्होंने कप्तान स्मृति मंधाना के साथ पहले विकेट के लिये 94 रन जोड़े और प्रति ओवर दस की औसत से रन बनाये। भारत को अपनी फील्डिंग पर काम करना होगा क्योंकि जिम्बाब्बे की पारी की शुरूआत में दो कैच छूटे थे। जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों ने धैर्य से काम किया लेकिन बीच के ओवरों में साझेदारी नहीं बन सकी जिस पर उन्हें काम करना होगा।

चिपो मुगेरी तिरिपानो और माडेस्टर मुपाचिकवा जीवनदान का फायदा उठाने में नाकाम रहीं। शेरने मायेर्स ने अभी तक नाबाद 43, 9, 60 और आठ रन बनाये हैं जिनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। 17 वर्ष की बीलवड बिजा का फॉर्म अहम होगा जिन्होंने पिछले दो मैचों में चार और 62 रन बनाये हैं।

मिचेले मावुंगा ने 23 गेंद में 29 रन बनाये जिसमें तीन चौके और एक छक्का शामिल था। वह इस लय को कायम रखकर बड़ी पारी खेलना चाहेंगी। टीमें : भारत: स्मृति मंधाना (कप्तान), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरलीन देयोल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), प्रतिका रावल, तेजल हसब्निस, दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), हरमनप्रीत कौर, सयाली सतघरे, शेफाली वर्मा, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा।

जिम्बाब्वे: जोसेफिन नकोमो (कप्तान), चिएद्ज़ा धुरुरू (विकेटकीपर), शार्ने मेयर्स, मोडेस्टर मुपाचिक्वा (विकेटकीपर), बिलव्ड बीज़ा, न्याशा ग्वांज़ुरा, मिशेल मावुंगा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, केलिस नधलोवु, ओलिन्दर चारे, कुदज़ई चिगोरा, फ्रांसिस्का चिपारे, तेंडाई मकुशा, लोरिन फिरी, नोमवेलो सिबांडा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे शुरू होगा।

प्रमुख खबरें

Yasin Malik और Engineer Rashid पर PMLA के तहत आरोप तय करने का निर्देश

Samajwadi Party प्रमुख Akhilesh Yadav की ECI से अपील, चुनावी धांधली के सबूतों पर लें संज्ञान

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar | ब्लैंकेट मसाज पर भड़के रोहित शेट्टी, ScoutOP और Love Gill की लगाई क्लास, कहा- यह बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा

Beauty Tips: महंगे Parlour खर्च के बिना घर पर ऐसे करें Hair Spa, बाल बनेंगे सिल्की और शाइनी