कॉमनवेल्थ गेम में भारत ने जीता चौथा गोल्ड, लॉन बॉल्स प्रतियोगिता में भारतीय टीम में दक्षिण अफ्रीका को हराया

By अंकित सिंह | Aug 02, 2022

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का सफर शानदार जा रहा है। भारत ने आज लॉन बॉल्स प्रतियोगिता में चौथा गोल्ड मेडल हासिल कर लिया है। लॉन बॉल प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराया है। कहीं ना कहीं, भारतीय टीम ने लॉन बॉल प्रतियोगिता में बड़ा इतिहास रच दिया है। 92 साल में ऐसा पहली बार हुआ है जब भारत ने इस इवेंट में कोई मेडल जीता हो। सबसे खास बात तो यह है कि भारत को इसमें पहला ही गोल्ड मेडल हासिल हुआ है। भारतीय टीम में लवली चौबे, पिंकी, नयानमोनी साइकिया, रूपा रानी शामिल रहीं। इन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

इसे भी पढ़ें: नीरज ने खत्म किया एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 19 साल का सूखा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि बर्मिंघम में ऐतिहासिक जीत! लवली चौबे, पिंकी सिंह, नयनमोनी सैकिया और रूपा रानी टिर्की पर लॉन बाउल्स में प्रतिष्ठित गोल्ड लाने के लिए भारत को गर्व है। टीम ने बड़ी निपुणता का प्रदर्शन किया है और उनकी सफलता कई भारतीयों को लॉन बाउल्स की ओर प्रेरित करेगी। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स लॉन बाउल्स में भारत के लिए एक ऐतिहासिक स्वर्ण! बेहद खुशी की बात है कि हमारी महिला चौकों की टीम - लवली चौबे, पिंकी, नयनमोनी सैकिया और रूपा रानी तिर्की ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 17-10 से हराकर देश को अपना पहला लॉन बाउल्स पदक दिलाया है!  

प्रमुख खबरें

Samay Raina के शो Indias Got Latent में बड़ा धमाका! Nawazuddin Siddiqui और Bhuvan Bam एक साथ, इंटरनेट पर मचेगा गदर

Sugar और Onion Prices ने त्योहारी मौसम में बिगाड़ा रसोई का बजट, महंगाई को काबू करना PM Modi के सामने सबसे बड़ी चुनौती

Festival Fashion Trend: रक्षाबंधन पर Anarkali Suit में दिखना है गॉर्जियस? फॉलो करें ये Expert Style Guide

बिहार में CM Samrat Choudhary ने शुरू किए स्टूडेंट सपोर्ट कैंप, शिकायतों का होगा तुरंत समाधान