अफगानिस्तान में बिगड़ती सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारत चिंतित, कहा- स्थिति की बारीकी से कर रहे निगरानी

By अंकित सिंह | Aug 12, 2021

अफगानिस्तान की बिगड़ती शांति व्यवस्था पर भारत ने चिंता व्यक्त की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हम स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। हम बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को लेकर चिंतित हैं। काबुल में हमारे मिशन ने इस सप्ताह की शुरुआत में भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की, जिसमें उन्हें कमर्शियल फ्लाइट्स से भारत लौटने की सलाह दी गई। अरिंदम बागची ने कहा कि हम आशा करते हैं कि तत्काल और व्यापक युद्ध विराम होगा। हम अफगानिस्तान में शांति पहलो का समर्थन कर रहे हैं। हमारी प्राथमिकता उस देश में शांति और स्थिरता को कायम करना है। तालिबान के साथ बातचीत को लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हम सभी हित धारकों के संपर्क में हैं। मैं इससे आगे कुछ नहीं कह सकता। 


प्रमुख खबरें

Calcutta High Court में TMC की रैली को मिली अनुमति के खिलाफ दायर याचिका पर 17 सितंबर को सुनवाई

उपराष्ट्रपति CP Radhakrishnan ने RSS के 100 साल के सेवा कार्यों पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया

MP Cabinet ने विकास कार्यों के लिए 42,490 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को दी मंजूरी

Saharanpur में सर्राफ से 5.11 लाख की ठगी मामले में जांच कर रहे SI Man Singh पर केस दर्ज