By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2024
नयी दिल्ली। विपक्षी गठबंधन इंडिया के घटक दलों की युवा शाखाओं का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रमुख छात्र समूह इंडिया यूथ फ्रंट ने बुधवार को कहा कि वह ‘राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा’ (नीट) परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक की कथित घटनाओं के खिलाफ आठ जुलाई को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करेगा।