By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2022
ढाका| बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मंगलवार को कोविड-19 महामारी के दौरान भारत के साथ सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच दवाओं और चिकित्सा उपकरणों का आदान-प्रदान बेहतर पड़ोस कूटनीति की एक मिसाल है।
डेली स्टार अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री हसीना ने अपने बयान में कहा, कोविड -19 महामारी के दौरान बांग्लादेश-भारत सहयोग बेहतर पड़ोस कूटनीति की एक मिसाल है।
हसीना ने कहा कि कोविड-19 महामारी को नियंत्रित करने और बड़े पैमाने पर टीकाकरण करने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार के प्रयास सराहनीय हैं।