इंडियाबुल्स हाउसिंग का मुनाफा तीसरी तिमाही में 14 प्रतिशत गिरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 31, 2019

नयी दिल्ली। इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस का एकीकृत शुद्ध मुनाफा चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 13.72 प्रतिशत गिरकर 985.51 करोड़ रुपये पर आ गया। कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,142.32 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को बंबई शेयर बाजार को बताया कि आलोच्य तिमाही के दौरान उसकी कुल आय 7.20 प्रतिशत बढ़कर 4,480.21 करोड़ रुपये पर पहुंच गयी।

इसे भी पढ़ें- बजट से स्वास्थ्य एवं चिकित्सा, स्टार्टअप क्षेत्र को कर छूट की उम्मीदें

कंपनी ने कहा कि आलोच्य तिमाही के दौरान उसने ओकनॉर्थ होल्डिंग्स की करीब एक-तिहाई हिस्सेदारी 767.78 करोड़ रुपये में बेच दी। इससे उसे 542.44 करोड़ रुपये के निवेश पर एक बार का लाभ प्राप्त हुआ। इस दौरान कंपनी का समग्र एनपीए 0.79 प्रतिशत रहा। कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2018-19 के लिये प्रति शेयर 10 रुपये का अंतरिम लाभांश देने को भी मंजूरी दी।

प्रमुख खबरें

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah

Omar Abdullah ने J&K Assembly में चली अपने पिता वाली पुरानी चाल, BJP ने हाथ के हाथ दे दिया तगड़ा जवाब

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किस एक्शन की तैयारी में हैं राहुल गांधी? कैसे हटाएं जा सकते हैं मुख्य चुनाव आयुक्त, जानिए धारा 16 का कानूनी कवच