Indian Air Force Day 2025: हर साल 08 अक्तूबर को मनाया जाता है इंडियन एयर फोर्स डे, जानिए इतिहास और महत्व

By अनन्या मिश्रा | Oct 08, 2025

हर साल 08 अक्तूबर को देश भर में भारतीय वायु सेना स्थापना दिवस मनाया जाता है। इस बार भारत अपना 93वां इंडियन एयरफोर्स डे मनाया जा रहा है। इस दिन का महत्व देश की वायुसेना के पराक्रम, त्याग और वीरता को सम्मान देने, देश की हवाई सीमा की सुरक्षा और वायु सेना के योगदान को सराहा जाता है। इस दिन भारतीय सेना की तरफ से देश भर के वायु स्टेशनों से लड़ाकू विमानों द्वारा करतब दिखाया जाता है। साथ ही भारतीय वायु सेना द्वारा शक्ति प्रदर्शन किया जाता है।

महत्व

वायुसेना दिवस युवा पीढ़ी को देश सेवा के लिए प्रेरित करने के साथ ही गर्व की भावना और राष्ट्रीय एकता को जगाने का काम करता है। भारतीय वायुसेना देश की सुरक्षा के साथ बचाव कार्य, आपदा राहत, शांति अभियानों और विदेश में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने में अहम भूमिका निभाती है। इसलिए वायुसेना दिवस के मौके पर विकास, साहसिक और गौरवशाली इतिहास को जनता के सामने लाने के लिए मनाया जाता है।

वायु सेना आदर्श वाक्य

देश में थल, जल और वायु सेनाओं का अपना एक आदर्श वाक्य है। बता दें कि भारतीय वायुसेना का वाक्य 'नभ: स्पृशं दीप्तम' है। यह आदर्श वाक्य गीता के 11वें अध्याय से लिया गया है। यह वाक्य महाभारत के युद्ध के दौरान कुरूक्षेत्र की युद्धभूमि में भगवान श्री कृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए उपदेश में से एक है।

प्रमुख खबरें

Mika Singh ने Diljit Dosanjh पर उठाए सवाल, बोले Border 2 का प्रमोशन क्यों नहीं किया

20 साल पहले क्या हुआ था? CEC Gyanesh Kumar से जुड़े मामले के पुराने रिकॉर्ड फिर तलब

4 October History: साल 1977 में पूर्व PM Indira Gandhi की गिरफ्तारी और रिहाई का दिन

Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch