भारतीय एयरलाइंस ने विभिन्न शहरों से आने-जाने वाली उड़ानें रद्द कीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 07, 2025

भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए जाने के मद्देनजर हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध के बीच भारतीय एयरलाइंस ने जम्मू और श्रीनगर सहित विभिन्न शहरों से आने-जाने वाली अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं।

एयरलाइन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अमृतसर जाने वाली दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को दिल्ली की तरफ मोड़ा जा रहा है। इस अप्रत्याशित व्यवधान के कारण हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।’’

स्पाइसजेट के अनुसार, मौजूदा स्थिति के कारण धर्मशाला (डीएचएम), लेह (आईएक्सएल), जम्मू (आईएक्सजे), श्रीनगर (एसएक्सआर) और अमृतसर (एटीक्यू) सहित उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हवाई अड्डे अगले आदेश तक बंद हैं। एयरलाइन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रस्थान, आगमन उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं।’’

इंडिगो ने कहा कि क्षेत्र में हवाई क्षेत्र की बदलती परिस्थितियों के कारण श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़ और धर्मशाला से आने-जाने वाली उड़ानें प्रभावित हुई हैं।

भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार तड़के पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर और लश्कर-ए-तैयबा का अड्डा मुरीदके शामिल है।

प्रमुख खबरें

Nepal flood: सुरंगों में फंसे लोगों को निकालने पहुंची भारतीय Team, किया मुआयना

MP BJP की कार्यसमिति बैठक ओरछा में शुरू, Mission 2028 और Gen Z पर रहेगा जोर

Nepal Flood से बाल-बाल बचे Raipur के पांच दोस्त, चाय के लिए रुकने से टला बड़ा हादसा

Nepal Floods में मरने वालों का आंकड़ा 675 पहुंचा, 2400 लापता लोगों की तलाश जारी