DGCA Safety Audit में भारतीय एयरलाइंस की खुली पोल, US FAA की जांच से पहले सामने आईं कई गंभीर कमियां

By अभिनय आकाश | Sep 03, 2026

अमेरिकी एविएशन रेगुलेटर 'फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन' (FAA) जल्द ही भारतीय एविएशन रेगुलेटर डीजीसीए और यहां की एयरलाइंस की सेफ्टी ऑडिट करने के लिए आने वाला है। FAA की टीम में पांच से सात अधिकारी शामिल होंगे, जो अक्टूबर-नवंबर में करीब एक सप्ताह तक दिल्ली और भारत के अन्य हिस्सों में जाकर हां एविएशन सेक्टर के सुरक्षा मानकों की परख करेंगे।इसके पीछे का मकसद FAA को यह सुनिश्चित करना है कि क्या भारतीय एविएशन वॉच डॉग डीजीसीए एयर इंडिया और दूसरी एयरलाइंस और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया समेत अन्य संबंधित स्टेक होल्डर अंतरराष्ट्रीय उड़ान मानकों पर कितने खरे उतरते हैं। सूत्रों का कहना है कि FAA की इस विजिट को देखते हुए डीजीसीए समेत अन्य संबंधित एयरलाइंस और विभाग अपनी तरफ से पूरी तैयारियों में जुट गए हैं। इससे पहले FAA की टीम ने 2021 में भारत में आकर यहां इंटरनेशनल एविएशन सिक्योरिटी असेस्मेंट (IASA) किया था।

FAA ने आखिरी बार 2021 में भारत में एक असेसमेंट किया था। अभी भारत के पास FAA के इंटरनेशनल एविएशन सेफ्टी असेसमेंट प्रोग्राम के तहत कैटेगरी 1 का स्टेटस है। 2026 में होने वाली यह समीक्षा पिछले साल हुई कई घटनाओं और ऑपरेशनल दिक्कतों के बाद हो रही है, जिनमें जून 2025 में अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट का क्रैश होना और दिसंबर 2025 में इंडिगो के ऑपरेशन में आई रुकावट शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

व्रत में Satvik Food ही क्यों खाया जाता है? जानिए इसके पीछे की पूरी परंपरा

VVS Laxman बने Asian Games में Team India के हेड कोच, 28 सितंबर को होगा पहला मुकाबला

MP में GeM पोर्टल पर कंप्यूटर खरीद में 10.99 करोड़ का फर्जीवाड़ा, EOW ने दर्ज किया केस

Minneapolis में गोलीबारी से दो की मौत, संदिग्ध मृत मिला और पुलिसकर्मियों समेत 5 घायल