यूक्रेन संकट : भारतीयों को वापस लाने के लिए बुडापेस्ट, बुखारेस्ट से उड़ानों का परिचालन करेगी इंडिगो

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 28, 2022

नयी दिल्ली|  देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के बाद बुडापेस्ट और बुखारेस्ट से उड़ानों का परिचालन करेगी।

विमानन कंपनी के एक अधिकारी ने अनुसार, फिलहाल कंपनी ने बुडापेस्ट (हंगरी) और बुखारेस्ट (रोमानिया) से एक-एक उड़ानों के परिचालन का फैसला लिया है।

दोनों उड़ानें इस्तांबुल के रास्ते परिचालित होंगी। इससे पहले कंपनी ने बुडापेस्ट से दो उड़ानों के परिचालन की बात कही थी।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि यात्रा कार्यक्रम में बदलाव हुआ है और अब सोमवार को इस्तांबुल से बुडापेस्ट के लिए एक विमान उड़ान भरेगा जो मंगलवार को दिल्ली लौटेगा।

अधिकारी ने बताया कि एक अन्य विमान सोमवार को इस्तांबुल से बुखारेस्ट के लिए उड़ान भरेगा और मंगलवार को दिल्ली लौटेगा। यात्रा कार्यक्रम में बदलाव के कारणों की तत्काल पुष्टि नहीं हो सकी है।

प्रमुख खबरें

CJI Surya Kant की Bench का सख्त रुख, Public Safety की PIL पर कहा- हम सरकार नहीं, देश नहीं चला सकते

Middle East संकट और US Dollar की मजबूती का असर, Gold Rate में लगातार गिरावट जारी

Donald Trump की चेतावनी बेअसर! World Cup खेलने पर अड़ी ईरान की टीम, दिया कड़ा संदेश

IPL 2026 से पहले KKR को तगड़ा झटका, स्टार गेंदबाज़ Harshit Rana पूरे टूर्नामेंट से हुए बाहर