By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 08, 2021
वाशिंगटन। डॉक्टरों का एक भारतीय-अमेरिकी समूह कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की जान बचाने के लिए भारत में 5,000 ऑक्सीजन सांद्रक भेज रहा है। हाल ही में बनी ‘फेडरेशन ऑफ इंडियन फिजिशियंस एसोसिएशन’ (एफआईपीए) ने शुक्रवार को कहा कि 5,000 ऑक्सीजन सांद्रक खरीद लिए गए हैं। इनमें से 450 ऑक्सीजन सांद्रक पहले ही अहमदाबाद पहुंच गए हैं, 325 दिल्ली भेजे जा रहे हैं और 300 ऑक्सीजन सांद्रक मुंबई भेजे जा रहे हैं।
भारत के ग्रामीण इलाकों में काम करने वाले आयोवा स्थित सहगल फाउंडेशन ने एक अलग बयान में कहा कि वह भारत को 200 ऑक्सीजन सांद्रक भेज रहा है। भारतीय-अमेरिकी वंदना कर्ण ने ग्रामीण बिहार में लोगों की जान बचाने के लिए शनिवार को रकम जुटाने के वास्ते एक अभियान शुरू की। महज कुछ ही घंटों में 8,000 डॉलर से अधिक धनराशि जुटा ली गई।