भारतीय अमेरिकी इंजीनियर को मरणासन्न रिश्तेदार से हिंदी में बात करने पर नौकरी से निकाला गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2023

अमेरिका में रह रहे 78 वर्षीय भारतीय मूल के इंजीनियर को नौकरी से सिर्फ इसलिए निकालने का मामला सामने आया है क्योंकि वह भारत में मरणासन्न अपने एक रिश्तेदार से वीडियोकॉल पर हिंदी में बात कर रहा था। मीडिया ने कानूनी वाद का हवाला देते हुए यह खबर दी है। मीडिया के मुताबिक अलाबामा में मिसाइल डिफेंस कांट्रैक्टर के साथ लंबे समय से अनिल वार्ष्णेय काम कर रहे थे और नौकरी से निकाले जाने के फैसले को उन्होंने अदालत में चुनौती दी है। वार्ष्णेय हंट्सविली मिसाइल डिफेंस कांट्रैक्टर पार्सन्स कॉरपोरेशन में बतौर वरिष्ठ सिस्टम इंजीनियर काम करते थे। उन्होंने संघीय अदालत में दाखिल वाद में आरोप लगाया है कि उनके साथ व्यवस्थागत भेदभाव किया गया जिसकी वजह से पिछले साल अक्टूबर में उन्हें बेरोजगार होना पड़ा।

इममें एमडीए के प्रतिनिधि के तहत रक्षामंत्री लॉयड जे ऑस्टीन को भी नामजद किया गया है। जून में अलाबामा की उत्तरी जिला अदालत में दाखिल वाद के मुताबिक दोनों ने हिंदी में करीब दो मिनट तक बात की होगी तभी अन्य कर्मी ने वार्ष्णेय के पास आया और पूछा कि क्या वह वीडियो कॉल पर बात कर रहे हैं जिसकी उन्होंने पुष्टि की। वाद के मुताबिक, ‘‘ अन्य कर्मी ने वार्ष्णेय से कहा कि फोन कॉल की अनुमति नहीं है जिसके तुरंत बात उन्होंने फोन काट दिया और यह गुप्ता से उनकी आखिरी बातचीत थी।

प्रमुख खबरें

Krishna Janmashtami 2026: Krishna Janmashtami पर बना दुर्लभ संयोग, नोट करें Shubh Muhurat और Puja Vidhi

Ankit Balyan Murder Case: Shamli Police ने दो फरार आरोपियों पर इनाम बढ़ाकर किया 1 लाख रुपये

Nepal Floods Rescue | नेपाल में कुदरत के कहर के बीच चमत्कार! भयानक बाढ़ के 9 दिन बाद सुरंग से 2 लोग जिंदा निकले, कई और आवाज़ें आईं

Janmashtami Vrat Rules: जानिए रात 12 बजे के बाद श्रीकृष्ण पूजा के बाद Vrat Parana की सही विधि