भारतीय-अमेरिकी Krishna Vavilala एमएलके ग्रांडे परेड स्पेशल अवार्ड से सम्मानित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2023

भारतीय मूल के अमेरिकी कृष्ण वविलाला को भारतीय प्रवासियों को अमेरिका की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए एमएलके ग्रांडे परेड विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। लंबे समय से ह्यूस्टन में रह रहे और फाउंडेशन ऑफ इंडिया स्टडीज (एफआईएस) के संस्थापक और अध्यक्ष वविलाला (86) ने अतीत में कई एमएलके ग्रैंड परेड का नेतृत्व किया है। इस परेड का उद्देश्य अहिंसा के सिद्धांतों को बढ़ावा देते हुए भारतीय समुदाय को अश्वेत समुदाय के करीब लाना है। गांधी और मार्टिन लूथर किंग जूनियर दोनों अहिंसा के सिद्धांतों में यकीन रखते थे।

नागरिक अधिकार के पैरोकार मार्टिन लूथर किंग जूनियर की याद में परेड का आयोजन किया गया। एमएलके जूनियर परेड फाउंडेशन के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) चार्ल्स स्टैम्प ने रविवार को वविलाला को पुरस्कार के तहत एक ट्रॉफी और एक पट्टिका देकर सम्मानित किया। स्टैम्प ने वविलाला की प्रशंसा की और महात्मा गांधी और मार्टिन लूथर किंग जूनियर दोनों के संदेश को फैलाने के लिए उनके समर्पण की सराहना की, जो अलग-अलग महाद्वीपों से होने के बावजूद एक ही दृष्टि साझा करते थे तथा एक ही मार्ग का अनुसरण करते थे।

प्रमुख खबरें

बैंक ब्याज वसूली में उचित तरीका अपनाएं, ग्राहकों को अतिरिक्त शुल्क लौटाएंः RBI

Odisha सरकार ने केंद्र से 1.56 करोड़ मच्छरदानी मुहैया करने का आग्रह किया

तटरक्षक बल ने भारतीय नौका से 173 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया, दो लोग हिरासत में

स्त्री-पुरूष समानता वाले संगठनों के प्रति महिला कर्मचारी अधिक वफादारः Report