अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों ने जहांगीरपुरी हिंसा की निंदा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2022

वाशिंगटन| अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों ने दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जयंती शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा की मंगलवार को निंदा की और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जहांगीरपुरी में 16 अप्रैल को जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हो गई थी, जिसमें आठ पुलिसकर्मियों समेत नौ लोग घायल हो गए।

अमेरिकन्स फॉर हिन्दू’ के अध्यक्ष और संस्थापक डॉ. रोमेश जापरा ने जहांगीरपुरी में हिंसक घटना की निंदा करते हुए कहा कि अमेरिका और पूरी दुनिया को इसकी कड़ी आलोचना करनी चाहिए और दोषियों को न्याय के कठघरे में लाया जाना चाहिए। ग्लोबल ऑर्गनाइजेशन ऑफ पीपल ऑफ इंडियन ओरिजिन (जीओपीआईओ) के अशोक भट्ट ने कहा कि वह सामुदायिक सद्भाव को बिगाड़ने के उद्देश्य से हिंसा के किसी भी कृत्य की निंदा करते हैं।

‘सिलिकॉन वैली इंटररिलिजियस काउंसिल’ में बोर्ड की सदस्य सोमांजना चटर्जी ने कहा कि घटना के अपराधियों को कानूनी प्रणाली के अनुसार समुचित रूप से दंडित किया जाना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Punjab में AAP सरकार का बड़ा कदम, 10 हजार Drug Addicts को सज़ा नहीं, मिला नई ज़िंदगी का मौका

एक और थप्पड़... Abhishek Kumar की Viral Post का सच आया सामने

अवैध इमारतों पर SC का चाबुक, MCD अफसरों से पूछा- सिर्फ Builder क्यों, अपने अधिकारियों पर क्या एक्शन?

Uttarakhand CM Pushkar Dhami ने कैसे बदली देवभूमि की तस्वीर, कानून से इंफ्रा तक बड़ा बदलाव