सैन फ्रांसिस्को वाणिज्य दूतावास पर हमले के विरोध में भारतीय-अमेरिकियों ने रैली निकाली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2023

वाशिंगटन। कुछ खालिस्तान समर्थक तत्वों द्वारा अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमला किए जाने की घटना के बाद भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्य बड़ी संख्या में जमा हुए और उन्होंने ने दूतावास के सामने भारत के समर्थन में एक शांति रैली निकाली। खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने रविवार को सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमला कर वहां तोड़फोड़ की थी।

इसे भी पढ़ें: Navratri 4th Day 2023: नवरात्रि के चौथे दिन इस विधि से करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानिए महत्व और मंत्र

उन्होंने अलगाववादी सिखों की विनाशकारी गतिविधियों की निंदा की। इस रैली के दौरान स्थानीय पुलिस भी मौजूद थी, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। इस दौरान कुछ अलगाववादी सिख भी थे, जिन्होंने खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाए, लेकिन भारत का समर्थन कर रहे भारतीय अमेरिकियों की संख्या उनसे कहीं अधिक थी। भारतीय अमेरिकियों ने ‘वंदे मातरम्’ के नारे लगाए और अमेरिका के साथ भारत का राष्ट्रध्वज लहराया।

प्रमुख खबरें

Vishwakhabram: Sergio Gor की बढ़ती सक्रियता पर उठे गंभीर सवाल, Singhvi की Viceroy वाली टिप्पणी से बहस गर्माई

गांधी जी का रामराज्य और भारत

Gandhi Jayanti: Rajghat पहुंचकर Mallikarjun Kharge और राहुल गांधी ने बापू को दी श्रद्धांजलि

गांधी का पुनर्जन्म ही नहीं, गांधी-दृष्टि का पुनर्जागरण हो