भारतीय अमेरिकियों ने इजराइल के पक्ष में एकजुटता दिखाते हुए शिकागो में निकाली रैली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 11, 2023

भारतीय अमेरिकियों ने फलस्तीनी आतंकवादी समूह हमास के हमले के बाद इजराइल के प्रति एकजुटता दिखाते हुए शिकागो में शांतिपूर्ण रैली निकाली। भारतीय अमेरिकी समुदाय ने एक बयान में कहा, ‘‘आतंकवाद केवल इजराइल का मुद्दा नहीं है, यह मानवता के सम्मुख एक बड़ा मुद्दा है। इससे पहले कि, बहुत देर हो जाए, इसे रोका जाना चाहिए।’’

इजराइल ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गाजा में हवाई हमले किए जिसमें 800 से अधिक लोगों की जान चली गयी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मंगलवार को फोन पर बात की थी और कहा था कि भारत की जनता इस मुश्किल वक्त में उनके देश के साथ है। प्रधानमंत्री ने साथ ही कड़े शब्दों में आतंकवाद के सभी स्वरूपों की निंदा की थी।

प्रमुख खबरें

Delhi Airport पर दोहा से आए यात्रियों से 47 लाख के सोने-चांदी के सिक्के जब्त

Punjab Cabinet ने High Court के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति अधिसूचना पर जताया कड़ा विरोध

Vinod Tawde के बयान पर Akhilesh Yadav का पलटवार, BJP पर साधा निशाना

Punjab Cabinet ने High Court के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया