अयोध्या ही नहीं अमेरिका में भी मनेगा भूमि पूजन का जश्न, भारतीय-अमेरिकी कर रहे जोरदार तैयारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 04, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका के मंदिरों ने अयोध्या में ऐतिहासिक राम मंदिर के शिलान्यास समारोह का जश्न मनाने के लिए विशेष कार्यक्रमों की घोषणा की है जिसके तहत एक झांकी ट्रक राम मंदिर की डिजिटल तस्वीरों को प्रदर्शित करते हुए मंगलवार को अमेरिकी कैपिटल हिल के चक्कर लगाएगा। हिंदू समुदाय के नेताओं ने यह जानकारी दी। मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन समारोह अयोध्या की पावन नगरी में पांच अगस्त को होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। अमेरिका भर के मंदिर विशेष पूजा एवं अर्चना करेंगे जबकि बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकियों ने कहा कि वे राम मंदिर के भूमि पूजन का जश्न मनाने के लिए दीया जलाएंगे। वाशिंगटन डीसी के और आस-पास के भारतीय-अमेरिकियों ने कहा कि श्री राम मंदिर पर बड़े एलईडी प्रदर्शनी के साथ एक झांकी ट्रक मंगलवार रात को कैपिटल हिल और व्हाइट हाउस के चक्कर लगाएगा।

इसे भी देखें-  PM Modi को Ayodhya में कोई टच नहीं करेगा, Corona दौर में अद्भुत ढंग से होगा भूमि पूजन

प्रमुख खबरें

Asian Games में Tilottama Sen और भारतीय तिकड़ी ने 50m राइफल 3P में जीता सिल्वर

UNSC में UNHCR प्रमुख Barham Salih की अपील, संघर्ष रोकें ताकि 11.7 करोड़ विस्थापित लौट सकें घर

ओडिशा में गहरे दबाव के चलते कुदरत का कहर! भारी बारिश, भूस्खलन और उफान पर नदियां... लगभग 15 जहार लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया

India US Trade Agreement पर 90 फीसदी काम पूरा, अमेरिकी अधिकारी बोले जल्द हो सकता है समझौता