स्वतंत्रता दिवस :सीमा पर तैनात भारत और पाकिस्तान के सैनिकों ने मिठाइयों का आदान प्रदान किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 16, 2022

जम्मू/ अमृतसर, 16 अगस्त। देश की आजादी की 75वीं सालगिरह के अवसर पर सोमवार को सीमा सुरक्षा बला (बीएसएसफ) और पाकिस्तानी रेंजर्स ने जम्मू क्षेत्र में पाकिस्तान से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा और पंजाब में अटारी-वाघा सीमा पर मिठाइयों का आदान-प्रदान किया। सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जम्मू में अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तानी रेंजर्स को मिठाइयां भेंट की जिसके जवाब में सीमा पार से भी मिठाइयां भेंट की गई। उन्होंने बताया कि मिठाइयों का आदान-प्रदान सांबा, कठुआ, आरएस पुरा और अखनूर सीमा चौकियों पर बहुत ही सौहार्द्रपूर्ण माहौल में हुआ।

बीएसएफ के जवानों ने अमृतसर से करीब 35 किलोमीटर दूर अटारी-वाघा सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर्स के साथ मिठाइयों का आदान-प्रदान किया। वहीं, असम की धुबरी में बांग्लादेश से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ ने बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के साथ मिठाइयों का आदान-प्रदान किया। बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि बल की 31वीं और 19वीं बटालियन ने सोनाहाट और तीस्तापाड़ा सीमा चौकी पर अपने बांग्लादेशी समकक्षों को मिठाइयां भेंट की।

प्रमुख खबरें

लगातार आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार, प्रधानमंत्री मोदी ने उपचुनावों में BJP की जीत के लिए वोटरों का किया धन्यवाद

Kerala High Court ने दी 8 हफ्ते की मोहलत, पशु मंडियों पर निगरानी समितियां न बनने पर लग सकती है रोक

Cockroach Janta Party के पुराने प्रदर्शन में नियमों का उल्लंघन, Delhi Police ने जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ाई

लाहौर में Gurdwara Janam Asthan Guru Ramdas Ji का होगा विस्तार, 13 मरला जमीन परिसर में जुड़ेगी