Indian Army सभी चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार है : General Dwivedi

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2024

थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पदभार संभालने के एक दिन बाद सोमवार को कहा कि भारतीय सेना देश के समक्ष सभी मौजूदा और भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए तैयार व पूरी तरह सक्षम है।

जनरल द्विवेदी ने कहा, ‘‘मैं भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना के बीच बेहतर तालमेल बैठाने का प्रयास करूंगा। यह राष्ट्रीय हित की रक्षा करेगा।’’ उन्होंने कह, ‘‘मेरा प्रयास होगा कि थलसेना, नौसेना और वायु सेना व अन्य पक्षकारों के बीच तालमेल से हम संघर्ष की स्थिति में युद्ध के लिए हमेशा तैयार रहें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं देश तथा सभी नागरिकों को आश्वस्त करता हूं कि भारतीय सेना सभी मौजूदा व भविष्य की चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए तैयार व पूरी तरह सक्षम है।’’ पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ जारी सीमा विवाद के बीच ये टिप्पणियां की गयी हैं।

जनरल द्विवेदी 19 फरवरी से सेना के उप-प्रमुख का कार्यभार संभाल रहे थे। वह उप प्रमुख का कार्यभार संभालने से पहले 2022-2024 तक उत्तरी कमान के ‘जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ’ रहे थे। मध्य प्रदेश के रीवा स्थित सैनिक स्कूल के छात्र रहे जनरल द्विवेदी 1984 में भारतीय सेना की जम्मू कश्मीर राइफल्स में शामिल हुए थे।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi