अग्निपथ पर बवाल के बीच अग्निवीरों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जुलाई से कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

By अनुराग गुप्ता | Jun 20, 2022

नयी दिल्ली। सशस्त्र बलों की नई भर्ती 'अग्निपथ' योजना को लेकर भारतीय सेना ने सोमवार को नोटिफिकेशन जारी किया। भारतीय सेना के मुताबिक, अग्निपथ योजना के तहत जुलाई से होने वाली भर्ती रैली के रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। इच्छुक आवेदक भारतीय सेना की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 

केंद्र सरकार ने दशकों पुरानी रक्षा भर्ती योजना में आमूलचूल परिवर्तन करते हुए सेना के तीनों अंगों में जवानों की भर्ती संबंधी अग्निपथ योजना की मंगलवार को घोषणा की थी, जिसके तहत जवानों की भर्ती 4 साल की अवधि के लिए संविदा आधार पर की जाएगी। योजना के तहत सेना के तीनों अंगों में इस साल करीब 46,000 जवान भर्ती किए जाएंगे।

चयन के लिए पहले पात्रता आयु साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष के बीच तय की गई थी। बाद में अधिकतम आयुसीमा 23 वर्ष कर दिया गया। भर्ती के बाद सेना में शामिल युवाओं को अग्निवीर के नाम से जाना जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: अग्निपथ योजना पर बोले भूपेश बघेल, नौजवानों को सैनिक नहीं, चौकीदार बनाना चाहती है केंद्र सरकार 

कौन कर सकता है अप्लाई

भारतीय सेना के लिए अग्निपथ योजना के तहत भर्ती रैली के लिए 8वीं और 10वीं पास युवा अप्लाई कर सकते हैं। इसके तहते 4 साल के लिए सेना में भर्ती हुए जवानों को अग्निवीर कहा जाएगा। इस योजना के तहत सेना में भर्ती होने के इच्छुक अभ्यर्थिकों के लिए भारतीय सेना ने गाइडलाइन्स भी जारी कर दी हैं।

प्रमुख खबरें

लोकतंत्र की जीत, धमकियों की हार, फलता उपचुनाव में BJP की शानदार जीत पर बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Ganga Dussehra: Haridwar से Kashi तक आस्था की डुबकी, जानें क्यों है ये दिन इतना पावन

Ganga Dussehra 2026: गंगा दशहरा व्रत से होती है मोक्ष की प्राप्ति

Ganga Dussehra 2026: आज धरती पर हुआ था मां गंगा का अवतरण, जानें Puja Vidhi और मंत्र