भारतीय सेना को पाकिस्तान की किसी हिंसक कार्रवाई का जवाब देने के लिए तैयार रहना होगा: सीडीएस जनरल अनिल चौहान

By रेनू तिवारी | Aug 06, 2025

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से कभी भी बाज नहीं आता है। भारत के खिलाफ कुछ न कुछ पाकिस्तान की सरकारें और वहां की सेना साजिश रचती रहती है। ऐसे में भारतीय सेना के लिए सीडीएस ने कहा कि भारतीय सेना को पाकिस्तान को जवाब देने के लिए हमेशा तैयार रहना होगा। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को काफी जयादा नुकसान हुआ है। लेकिन इसके बावजूद वह कश्मीर में अशांति फैलाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ता है। भारतीय सेना के लिए  प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने मंगलवार को कहा कि भारतीय सेना को पाकिस्तान द्वारा किए गए किसी भी प्रकार के हिंसक कृत्यों का जवाब देने के लिए तैयार रहना होगा। यहां एक कार्यक्रम में को संबोधित करते हुए सीडीएस ने कहा कि पाकिस्तान के पूर्ण-आयामी प्रतिरोध सिद्धांत” को चुनौती देने की आवश्यकता है, तथा इस बात पर जोर दिया कि आतंकवादी पाकिस्तान के किसी भी हिस्से में छिप नहीं सकते।

इसे भी पढ़ें: Loan Scam case में SC का बड़ा फैसला, DHFL के पूर्व प्रमोटर धीरज वधावन को दी गई जमानत रद्द

उन्होंने कहा कि आतंकवादी पाकिस्तान की धरती पर कहीं भी छिप नहीं सकते। जनरल चौहान ने इस बात पर भी जोर दिया कि भारतीय सेना के पास अत्यधिक दूरी पर स्थित स्थिर और गतिशील दोनों लक्ष्यों को भेदने की क्षमता होनी चाहिए। उन्होंने कहा, हमें पाकिस्तान द्वारा की जाने वाली किसी भी हिंसात्मक कार्रवाई का जवाब देने के लिए तैयार रहना होगा, चाहे वह राज्य के तत्वों द्वारा की जाए या राज्येतर तत्व द्वारा की जाए, और यह पहला मानदंड है, जो हमें समझना होगा। यह हम सभी के लिए नया मानदंड है।

इसे भी पढ़ें: Uttarkashi Cloudburst: बहे 40 से 50 घर, 100 से ज़्यादा लोग लापता, 4 की मौत, राहत और बचाव कार्य जारी

सीडीएस ने कहा कि एक और सैन्य मानक यह है कि अब परमाणु नीति पर अधिक निर्भरता होगी, जो पारंपरिक सैन्य अभियानों की बुनियाद बन गई है। उन्होंने कहा कि एक और मानक यह होगा कि भारत को अपने विरोधियों के मुकाबले तकनीकी रूप से आगे रहना होगा।

प्रमुख खबरें

संसद में FCRA बिल पर संग्राम: JPC को भेजा गया विधेयक, विपक्ष ने बताया अल्पसंख्यक विरोधी

Alwar में मंत्री Sanjay Sharma सफाईकर्मियों की नियुक्ति के लिए धरने पर बैठे

Lakhimpur Kheri में Bus पलटने से 1 श्रद्धालु की मौत, बेतिया से अयोध्या जा रहे 30 अन्य घायल

Supreme Court ने Karnataka को UAPA विशेष अदालत के लिए ढांचा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया