Indian Army ने Chinar Women Empowerment Center पर शुरू किया Computer Training Program

By नीरज कुमार दुबे | Nov 19, 2024

जम्मू-कश्मीर की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से भारतीय सेना कई तरह के कार्यक्रम चला रही है। इसी कड़ी में गांदरबल जिले में चिनार महिला सशक्तिकरण केंद्र के तहत लड़कियों के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस पहल का उद्देश्य प्रतिभागियों को आवश्यक डिजिटल कौशल प्रदान करना और उनके कॅरियर की संभावनाओं को बढ़ाना है। नि:शुल्क पेश किए जा रहे इस कार्यक्रम में बुनियादी कंप्यूटर संचालन, इंटरनेट उपयोग और सॉफ्टवेयरों का उपयोग करने में महारत शामिल है। स्थानीय लोगों ने इस पहल का गर्मजोशी से स्वागत किया है, क्योंकि क्षेत्र की लड़कियों को ऐसे अवसर मिल नहीं पाते और उन्हें तमाम तरह की सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

प्रमुख खबरें

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें

Delhi Police का निर्देश: 7,000 प्रदर्शनकारियों की आशंका के बीच सुरक्षाकर्मी बरतें संयम

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले बोले Abhijit Deepke, पाबंदियों से साफ है सरकार डरी हुई है