श्रीनगर में सेना ने किया खेल स्पर्धा का आयोजन, बड़ी संख्या में कश्मीरी छात्रों ने लिया हिस्सा

By नीरज कुमार दुबे | Mar 24, 2022

भारतीय सेना की ओर से कश्मीरी युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में कॅरियर बनाने के लिए सही मार्गदर्शन देने के अलावा उनकी हर तरह से मदद तो की ही जाती है साथ ही तमाम तरह के आयोजनों के माध्यम से उनका कौशल निखारा जाता है और प्रोत्साहन दिया जाता है। जब चूंकि कोरोना की स्थिति भी काबू में है इसलिए सेना की ओर से किये जाने वाले आयोजनों की एक बार फिर से शुरुआत हो चुकी है। इसी कड़ी में भारतीय सेना ने एक स्थानीय एनजीओ के साथ मिलकर कश्मीर में युवाओं के लिए खेल आयोजन किया। राजबाग के गिंडन स्टेडियम में आयोजित इस खेल आयोजन में विभिन्न स्कूलों के 1200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस आयोजन में कई खेल प्रतियोगिताएं रखी गयी थीं जिसमें छात्रों ने भरपूर उत्साह के साथ भाग लिया।

प्रमुख खबरें

Asian Games 2026: Indian Hockey Team की लगातार 5वीं जीत, Bangladesh को 10-0 से रौंदा

Oxford Study: भारत में आर्थिक विकास के साथ PM 2.5 प्रदूषण बढ़ा, मौतों में 30% इजाफा

WHO का बयान: Yemen में Houthi लड़ाकों के साथ जंग में 164 की मौत, 645 घायल

MCD को Unipole विज्ञापनों से मिले 79 करोड़, खाली पड़े 485 साइटों के नुकसान का ब्योरा नहीं