Commonwealth Games 2026 में भारतीय सेना के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 04, 2026

नयीदिल्ली, चार अगस्त भारतीय सेना ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में अपने खिलाड़ियों के ‘शानदार प्रदर्शन’ की मंगलवार को तारीफ की और कहा कि यह अलग-अलग खेलों में उनके जोश और लगन का सबूत है। सेना ने बताया कि उसके खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में 16 पदक जीते और इस बात पर जोर दिया कि ये उपलब्धियां विश्व स्तरीय खिलाड़ियों को तैयार करने और देश की खेल से जुड़ी उम्मीदों को आगे बढ़ाने के लिए उसकी प्रतिबद्धता को फिर से साबित करती हैं। सेना ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि हाल ही में खत्म हुए खेलों में सेना के 20 खिलाड़ियों के दल ने 16 पदक जीतने जिसमें आठ स्वर्ण, सात रजत और एक कांस्य पदक शामिल है।

ये उपलब्धियां विश्व स्तरीय खिलाड़ियों को तैयार करने और मिशन ओलंपिक 2036 के जरिए देश की खेल से जुड़ी उम्मीदों को आगे बढ़ाने के लिए भारतीय सेना की प्रतिबद्धता को फिर से साबित करती हैं।’’ तीन अगस्त को संपन्न राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने कुल 39 पदक जीते जिसमें 13 स्वर्ण, 17 रजत और नौ कांस्य पदक शामिल हैं। भारत चौथे स्थान पर रहा। गुजरात का अहमदाबाद 2030 में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा जिससे दो दशक बाद इस प्रतियोगिता की भारत में वापसी होगी।

भारत ने पिछली बार 2010 में नयी दिल्ली में इन खेलों की मेजबानी की थी।

प्रमुख खबरें

विशाखापत्तनम में चंद्रबाबू नायडू का ऐतिहासिक कदम, 28,000 से अधिक परिवारों को सौंपा ₹9,000 करोड़ की जमीन का मालिकाना हक

Ballia Double Murder: पत्नी और दिव्यांग बेटी की हत्या मामले में पति समेत तीन गिरफ्तार

Ai+ Nova 2 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 7000mAh Battery और 48MP कैमरा से है लैस

DUSU VP Race में निर्दलीय का दबदबा: जानें ABVP और NSUI को भारी अंतर से हराने वाले Deepanshu Shokeen की कहानी