फिर बेनकाब हुआ PAK, घुसपैठ की कोशिश कर रही BAT को किया ढेर

By अनुराग गुप्ता | Sep 18, 2019

पुंछ। मोदी सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर से धारा 370 के कुछ प्रावधानों को समाप्त किए जाने के बाद से पाकिस्तान लगातार घुसपैठ की कोशिशों को अंजाम दे रहा है। आपको बता दें कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के लॉन्चिंग पैड से आतंकियों की घुसपैठ का वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि 12-13 सितंबर के दरमियां पाकिस्तान बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) और आतंकवादी घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं।

घुसपैठ की इस कोशिश को नाकाम करने के लिए भारतीय सेना के जवानों ने ग्रेनेड दागे और सभी घुसपैठियों को ढेर कर दिया। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि पाकिस्तान की बैट किस तरीके से हाजीपुर सेक्टर में घुसपैठ करने का प्रयास कर रही है। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह केरन सेक्टर में भारतीय सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए 4 से 5 आतंकवादियों को मार गिराया था और बाद में घुसपैठियों का वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी थी।

प्रमुख खबरें

Modi-Yogi ने Mission 2027 को सफल बनाने के लिए कसी कमर, कई BJP MLAs के टिकट पर लटकी तलवार!

Prabhasakshi NewsRoom: Indian Missile Power में बड़ा इजाफा, China के अंदर 4000 KM तक घुसकर प्रहार कर सकती है Agni-4

FCRA Bill 2026: विदेशी फंडिंग पर रोक नहीं लगाएगा नया FCRA बिल, एम्बेसडर विनय क्वात्रा ने दी सफाई

Jharkhand Students Protest: छात्र आंदोलन के चलते रांची में स्कूल बंद, विधानसभा के पास सुरक्षा कड़ी