वायुसेना प्रमुख का चीन पर बड़ा बयान, जरूरत पड़ने पर पूर्वी लद्दाख में सेना की तैनाती बढ़ाएगी भारतीय सेना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 18, 2021

हैदराबाद। वायुसेना प्रमुख एअर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने शनिवार को कहा कि पूर्वी लद्दाख में भारतीय वायुसेना अपनी तैनाती जारी रखे हुए है क्योंकि चीन के साथ गतिरोध अभी भी बना हुआ है और जरूरत पड़ने पर बल सैनिकों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए तैयार है। उन्होंने हैदराबाद के पास डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में एक संयुक्त स्नातक परेड से इतर संवाददाताओं से कहा, ‘‘जैसा आपने कहा, गतिरोध जारी है। पूर्वी लद्दाख के कुछ इलाकों से सैनिक (दोनों तरफ के) पीछे हटे हैं।

इसे भी पढ़ें: रोहिणी अदालत विस्फोट मामला : डीआरडीओ वैज्ञानिक गिरफ्तार, पड़ोसी को मारने की थी योजना

जरूरत पड़ने पर हम तैनाती बढ़ाएंगे।’’ चौधरी ने एक अन्य प्रश्न के जवाब में कहा कि भारतीय वायुसेना पड़ोसी देश से विभिन्न स्वरूपों में आने वाले खतरों से अवगत है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को कहा था कि गतिरोध चीन द्वारा समझौतों का पालन नहीं करने और बीजिंग के एक ऐसे पक्ष के रूप में काम करने का परिणाम है जिसने एक अनुबंध का उल्लंघन किया है।

प्रमुख खबरें

Mining Law में संशोधन के खिलाफ 28 सितंबर को Odisha Assembly घेरेगी BJD

Maharashtra Drought: फसल नुकसान पर Devendra Fadnavis का बड़ा एलान, कल जारी होगा राहत आदेश

GalaxEye को TDB से 63 करोड़ रुपये की मदद, बनेगा मल्टीसेंसर उपग्रह

SEBI ने Portfolio Managers के नियमों में किया बदलाव, IPO और विदेशी सिक्योरिटीज में निवेश को मंजूरी