इंडियन बैंक और इलाहाबाद बैंक का होगा विलय, निदेशक मंडल ने दी मंजूरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 19, 2019

नयी दिल्ली। इंडियन बैंक के निदेशक मंडल ने बैंक में इलाहाबाद बैंक के विलय को सैद्धान्तिक मंजूरी दे दी। इंडियन बैंक ने बयान में कहा कि उसके निदेशक मंडल ने शेयरों के तरजीही निर्गम के जरिये सरकार की ओर से 5,000 करोड़ रुपये की पूंजी डालने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। 

निदेशक मंडल ने विचार विमर्श के बाद इलाहाबाद बैंक के इंडियन बैंक में विलय को सैद्धान्तिक मंजूरी दे दी। विलय के बाद इस संयुक्त इकाई की देशभर में 6,100 शाखाएं होंगी। साथ ही इसकी तीन देशों में भी उपस्थिति होगी। विलय के बाद संयुक्त इकाई का कारोबार आठ लाख करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगा। केंद्र सरकार ने पिछले महीने सार्वजनिक क्षेत्र के दस बैंकों का विलय कर चार बैंक बनाने की घोषणा की है। 

प्रमुख खबरें

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump