By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 30, 2026
मुंबई, 30 जुलाई भारत के सीनियर बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने बृहस्पतिवार को तुरंत प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को यह कहकर अलविदा कह दिया कि आगे बढने का सही समय आ गया है। भारत के लिये 2013 में पदार्पण करने वाले 38 वर्ष के रहाणे ने 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी20 खेले हैं। वह 2023 में वेस्टइंडीज में टेस्ट श्रृंखला के बाद भारत के लिये नहीं खेले हैं।