भारतीय गेंदबाजों ने हमें कोई मौका नहीं दिया, हार के बाद बोले एडेन मार्कराम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 10, 2022

रांची। दक्षिण अफ्रीका के मध्यक्रम के बल्लेबाज एडेन मार्कराम को इस बात की निराशा है कि वह भारत के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आखिर तक क्रीज पर नहीं टिक पाए लेकिन उन्होंने कहा कि भारतीय गेंदबाजों ने इस दौरान उन्हें कोई मौका नहीं दिया। मार्कराम (79) और रीजा हेंड्रिक्स (74) ने तीसरे विकेट के लिए 129 रन की साझेदारी की लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने अंतिम ओवरों में 63 रन के अंदर चार विकेट गंवाए जिससे टीम आखिर में सात विकेट पर 278 रन ही बना पाई।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में अमेजन समेत 300 से अधिक प्रतिष्ठान 24 घंटे कर सकेंगे परिचालन

उन्होंने कहा,‘‘ मैं क्रीज पर टिके रहना चाहता था ताकि अंतिम पांच ओवरों का फायदा उठा सकूं। मुझे लगता है कि इसमें हम चूक गए।’’ इस दौरे में अब तक शानदार प्रदर्शन करने वाले डेविड मिलर के लिए भी डेथ ओवरों में रन बनाना आसान नहीं रहा। मार्कराम ने कहा, ‘‘डेविड मिलर इस समय अपने करियर की शानदार फॉर्म में है और उन्हें भी संघर्ष करना पड़ रहा था। इससे दो बातों का पता चलता है पहली उन्होंने बहुत अच्छी गेंदबाजी की और दूसरी परिस्थितियां वास्तव में कड़ी थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यदि हम परिस्थितियों पर गौर करते हैं तो 280 का स्कोर बुरा नहीं था और इसका बचाव किया जा सकता था। बाद में हालांकि ओस ने प्रभाव डाला।’’

भारत ने श्रेयस अय्यर (नाबाद 113) और ईशान किशन (93) के बीच 161 रन की साझेदारी की मदद से 45.5 ओवर में जीत दर्ज की। मार्कराम ने कहा,‘‘ ईशान और श्रेयस ने बेहतरीन पारियां खेली। श्रेय उन्हें जाता है जो उन्होंने इतनी बड़ी साझेदारी की और अपनी टीम को आसानी से लक्ष्य तक पहुंचाया।’’ कप्तान तेंबा बावुमा के नहीं खेलने के बारे में पूछे जाने पर मार्कराम ने कहा,‘‘ वह थोड़ा अस्वस्थ महसूस कर रहे थे और हम टी20 विश्व कप से पहले कोई जोखिम नहीं लेना चाहते हैं। निश्चित रूप से हमें उनकी कमी खली। वह हमारा कप्तान है।

For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi.

प्रमुख खबरें

आपका AC भी हो रहा बार-बार Trip? ये किसी बड़े Fault का Signal हो सकता है, न करें इग्नोर

Yogi राज की तरह Bengal में भी गैंगस्टरों पर टूट रहा पुलिस का कहर, Gangster Akash Singh को Police ने कच्छे में सड़कों पर घुमाया

पत्नी संग Taj Mahal पहुंचे US Senator Marco Rubio, बोले- ये दुनिया के प्रेम का खजाना है

Cockroach विवाद पर CJI Suryakant की वकीलों को नसीहत- इतना Emotional न हों, तत्काल सुनवाई से इनकार