भारतीय मुक्केबाज उर्वशी सिंह ने कोलंबो में जीते दो खिताब, डब्ल्यूबीसी अंतरराष्ट्रीय सुपर बेंथमवेट और डब्ल्यूबीसी एशिया सिल्वर क्रॉउन के खिताब किया अपने नाम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2022

भारतीय मुक्केबाज उर्वशी सिंह ने कोलंबो में 10 राउंड के मुकाबले में थाईलैंड की राष्ट्रीय चैंपियन थानचानोक फानन को हराकर डब्ल्यूबीसी अंतरराष्ट्रीय सुपर बेंथमवेट और डब्ल्यूबीसी एशिया सिल्वर क्रॉउन के खिताब अपने नाम किए। उर्वशी ने रविवार की रात को हुए मुकाबले में थानचानोक को सर्वसम्मत फैसले से हराया। उर्वशी ने शुरूआती राउंड में रणनीतिक रवैया अपनाया लेकिन चौथे राउंड से वह अपनी प्रतिद्वंदी पर हावी हो गई।

भारतीय मुक्केबाज अविकास ताराचंद ने श्रीलंका के राष्ट्रीय चैंपियन लासिंदु एरांडा को हराकर लाइटवेट वर्ग का खिताब जीता। भारत के एक अन्य मुक्केबाज और डब्ल्यूबीसी एशियाई महाद्वीपीय चैंपियन सचिन डेकवाल को हालांकि फिलीपींस के मुक्केबाज जूल्स विक्टोरियानो से हार का सामना करना पड़ा।

प्रमुख खबरें

संविधान संशोधन बिल पर Annamalai का बड़ा आरोप, बोले- DMK और Congress ने दक्षिण से धोखा किया

Ramayana में Ranbir Kapoor के लुक पर Anurag Basu फिदा, कहा- एकदम मेरी कल्पना जैसा

10,000 फर्जी SIM का मास्टरमाइंड Guwahati से गिरफ्तार, CBI का बड़ा एक्शन

Kitchen Hack: पतले दूध से भी बनेगा एकदम Soft Paneer, बस फॉलो करें ये Pro Tips