By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 03, 2022
नई दिल्ली| वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए आर्थिक सहयोग एवं व्यापार समझौते से घरेलू रसोइयों और योग प्रशिक्षकों के लिए आने वाले वर्षों में कई नए अवसर उपलब्ध होंगे।
इसके तहत चार साल तक की अवधि के लिए उन्हें अस्थायी प्रवेश और ठहरने की अनुमति है जिसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। ऑस्ट्रेलिया छात्रों के लिए अपनी पढ़ाई खत्म करने के बाद अस्थायी रूप से देश में रहने, अध्ययन करने और काम करने के कुछ अवसरों को बनाए रखने के लिए भी सहमत हो गया है।
गोयल ने कहा कि पेशेवर सेवाओं और अन्य लाइसेंस/विनियमित व्यवसायों की पारस्परिक मान्यता को आगे बढ़ाने के लिए दोनों देशों के बीच विस्तृत प्रावधानों पर सहमति हुई है।