किदाम्बी श्रीकांत बाहर, जापान ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 14, 2018

तोक्यो। किदाम्बी श्रीकांत को शुक्रवार को यहां पुरूष एकल स्पर्धा में तीन गेम तक चले मैराथन क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा जिससे 700,000 डालर इनामी राशि के जापान ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गयी। अन्य भारतीय खिलाड़ियों की तरह सातवें वरीय श्रीकांत भी थके हुए लग रहे थे, वह एक घंटे 19 मिनट तक चले मुकाबले में कोरिया के ली डोंग केयून के खिलाफ एक गेम की बढ़त गंवा बैठे जिससे उन्हें 21-19 16-21 18-21 से पराजय मिली।

पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत ने गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता था। पिछले दौर में उन्होंने हांगकांग के वोंग विंग कि विन्सेंट को सीधे गेम में हराकर एशियाई खेलों की हार का बदला चुकता किया था। श्रीकांत के बाहर होने से भारतीय खिलाड़ियों का जापान ओपन में अभियान समाप्त हो गया। ओलंपिक पदकधारी और एशियाई खेलों की रजत पदकधारी पीवी सिंधू और एच एस प्रणय गुरूवार को क्रमश: महिला और पुरूष एकल में हारकर बाहर हो गये थे। पुरूष युगल में भी भारतीय खिलाड़ी आगे बढ़ने में असफल रहे। मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की जोड़ी गुरूवार को प्री क्वार्टरफाइनल में पस्त हो गयी थी।

प्रमुख खबरें

Mandi के लिए पारिस्थितिकी-पर्यटन को बढ़ावा देना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता : Vikramaditya Singh

Rajasthan: पुलिस ने ट्रक से 3.50 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ जब्त किया, चालक गिरफ्तार

BJP सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, 40 फीसदी तक कमीशन लिया जा रहा : Digvijay Singh

Pune luxury car हादसा : आरोपी नाबालिग के पिता और बार के खिलाफ होगा मामला दर्ज