एमचेस रेपिड शतरंज टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में भारतीय चुनौती समाप्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 19, 2022

डी गुकेश, अर्जुन एरिगेसी और विदित संतोष गुजराती की हार के साथ एमचेस रेपिड ऑनलाइन शतरंज टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती क्वार्टर फाइनल में ही समाप्त हो गई। शुरुआती चरण में विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन को हराने वाले गुकेश को रिचर्ड रेपर्ट के खिलाफ 1.5-2.5 से हार सामना करना पड़ा। चार बाजी के मुकाबले में गुकेश ने दूसरी बाजी जीतकर बढ़त बनाई थी लेकिन इस लय को बरकरार नहीं रख पाए। दूसरी बाजी में 32 चाल में जीत के साथ 16 साल के गुकेश ने 1.5-0.5 की बढ़त बनाई जबकि पहली बाजी ड्रॉ रही थी।

विदित को भी पोलैंड के यान क्रिस्टोफ डुडा के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में 0.5-2.5 से हार झेलनी पड़ी। गुकेश और एरिगेसी शुरुआती चरण में क्रमश: दूसरे और चौथे स्थान पर रहे थे। एमचेस रेपिड टूर्नामेंट मेल्टवाटर चैंपियन्स टूर का हिस्सा है और इसमें भारत के पांच खिलाड़ियों सहित कुल 16 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने Truth Social पर पूछा सवाल, 8 युद्ध सुलझाने पर भी क्यों नहीं मिला नोबेल

उत्तराखंड के Hemkund Sahib के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 3.84 लाख श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

US हमलों के बावजूद बातचीत नहीं छोड़ेगा Iran, बैठक में Vladimir Putin ने बढ़ाया हाथ

Ranji Trophy 2026-27 का आगाज रविवार से, स्टार खिलाड़ियों और युवाओं पर रहेंगी नजरें