Indian Coast Guard Day 2025: हर साल 01 फरवरी को मनाया जाता है इंडियन कोस्ट गार्ड डे, जानिए इतिहास और उद्देश्य

By अनन्या मिश्रा | Feb 01, 2025

हर साल 01 फरवरी को इंडियन कोस्ट गार्ड डे मनाया जाता है। भारतीय तटरक्षक बल देश की समुद्री सुरक्षा और बचाव कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसकी स्थापना 19 अगस्त 1978 को हुई थी। इंडियन कोस्ट गार्ड भारतीय तटों की सुरक्षा, समुद्र में एमर्जेंसी सेवाएं और प्रदूषण कंट्रोल करने का कार्य करता है। इसके अलावा यह बल समुद्र तटों की सुरक्षा तय करने, समुद्र में अवैध गतिविधियों को रोकने और नागरिकों की मदद के लिए कार्य करता है। 01 फरवरी को इंडियन कोस्ट गार्ड डे मनाकर इस बल के समर्पण और वीरता को सम्मानित किया जाता है। तो आइए जानते हैं इसके इतिहास, महत्व और उद्देश्य के बारे में...

बता दें कि भारतीय संसद द्वारा 19 अगस्त 1978 को इंडियन कोस्ट गार्ड की स्थापना की गई थी। भारतीय समुद्र तटों और जल क्षेत्रों की सुरक्षा और बचाव कार्यों के लिए इंडियन कोस्ट गार्ड की स्थापना की गई थी। इस बल के गठन के बाद इसने भारतीय जल क्षेत्रों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया है। अब इसके पास एक सक्षम और प्रशिक्षित कर्मी दल है। वहीं पहली बार 01 फरवरी 1977 को पहली बार यह दिन मनाया गया था। जिसके बाद से हर साल 01 फरवरी को इंडियन कोस्ट गार्ड डे मनाया जाता है।

उद्देश्य

इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य इस बल के समर्पण और वीरता को सम्मानित करना है। भारतीय तटरक्षक बल का उद्देश्य भारतीय तटों और समुद्र क्षेत्रों की सुरक्षा करना है। यह बल मानव तस्करी, समुद्री तस्करी और मछली पकड़ने से संबंधित उल्लंघनों को रोकना है। इसके अलावा यह समुद्र में प्रदूषण नियंत्रण और आपातकालीन बचाव कार्यों में भी अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा भारतीय तटरक्षक बल भारतीय समुद्र तटों की अवैध गतिविधियों से रक्षा करता है।

प्रमुख खबरें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!

PSL कैप्टन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भड़के डेविड वॉर्नर, अन्य कप्तानों को बताया स्कूली बच्चा

36 साल बाद खुला Srinagar का Raghunath Temple, आतंक के दौर में मंदिर को तोड़ कर मूर्तियां झेलम में फेंकी गयीं थीं