अमेरिका में भारतीय समुदाय चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर उतरने को लेकर उत्साहित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 23, 2023

अमेरिका में मौजूद भारतीय समुदाय के लोग चंद्रयान-3 के बुधवार को चंद्रमा की सतह पर उतारने संबंधी भारत के महत्वाकांक्षी मिशन के सफल होने का उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं। भारतीय समुदाय के लोगों का कहना है कि यह मिशन भारत को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में वैश्विक शक्ति के तौर पर पेश करेगा, साथ ही लाखों बच्चों को विज्ञान, भौतिकी तथा अतंरिक्ष विज्ञान की पढ़ाई करने को प्रेरित करेगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का तीसरा महत्वाकांक्षी चंद्र अभियान चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल (एलएम) बुधवार शाम चंद्रमा की सतह पर उतरने के लिए तैयार है।

‘बिहार फाउंडेशन ऑफ यूएस’ (ईस्ट कोस्ट चैप्टर) के अध्यक्ष तथा ‘फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन’ (एफआईए) के पूर्व अध्यक्ष आलोक कुमार ने परिवार के साथ न्यूजर्सी के ओम श्री साई बालाजी मंदिर जा कर पूजा अर्चना की तथा चंद्रयान-3 के सफल होने की कामना की। कुमार ने कहा, ‘‘ हम प्रार्थना करते हैं कि चंद्रयान -3 सफल हो। यह मिशन भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम तथा इतिहास में नया अध्याय लिखेगा।’’ न्यूजर्सी के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अविनाश गुप्ता ने कहा कि भारतीय प्रवासी चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग देखने के लिए बहुत उत्सुक हैं।

प्रमुख खबरें

Ayodhya Ram Mandir के सभी कर्मचारियों का Police सत्यापन और चरित्र प्रमाणपत्र अनिवार्य

Kotdwar में व्यापारी से अभद्रता और धमकी के आरोप में जिम संचालक दीपक गिरफ्तार

AI अदालती कामकाज में मदद कर सकती है पर जजों का विकल्प नहीं: CJI सूर्यकांत

जयपुर के SMS Hospital में डॉक्टरों ने रचा कीर्तिमान, 6 घंटे में किए 13 जॉइंट रिप्लेसमेंट