अब निवेश के लिए कर्ज की तलाश कर रहा है भारतीय कॉरपोरेट क्षेत्र : SBI Chairman

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2024

नयी दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा ने कहा है कि कॉरपोरेट क्षेत्र से कर्ज की मांग बढ़ रही है और पांच लाख करोड़ रुपये का ऋण प्रक्रिया में हैं। खारा ने कहा कि जहां पिछले कुछ वर्षों के दौरान कंपनियों के बही-खाते में पर्याप्त नकदी अधिशेष था, लेकिन वहीं अब उन्होंने कार्यशील पूंजी जरूरतों और क्षमता विस्तार के लिए कर्ज की तलाश शुरू कर दी है। 

एसबीआई चेयरमैन ने कहा, “साथ ही जब हम नए प्रस्तावों की पाइपलाइन को देखते हैं, तो यह काफी अच्छी है। यह लगभग पांच लाख करोड़ रुपये या उससे अधिक है।’’ खुदरा कृषि और एमएसएमई (आरएएम) ऋण के संबंध में खारा ने कहा कि उच्च ब्याज दर के बावजूद एसबीआई इस वर्ष भी 16 प्रतिशत की दर से वृद्धि कर सकता है। बीते वित्त वर्ष में एसबीआई का आरएएम 16 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 21 लाख करोड़ रुपये रहा है।

प्रमुख खबरें

BIRC 2026 में 138 देशों के खरीदारों ने कराया रजिस्ट्रेशन, IREF ने दी जानकारी

South Africa दौरे के लिए Australia की 16-सदस्यीय Team घोषित, Cummins और Starc संभालेंगे गेंदबाजी की कमान

Abhishek Banerjee को Calcutta High Court से बड़ी राहत, 3 FIR में गिरफ्तारी पर 30 नवंबर तक रोक

Tewolde GebreMariam संभालेंगे Air India की कमान, भारी घाटा और सुरक्षा चुनौतियों के बीच Leadership का नया दौर