भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा हुए कोरोना पॉजिटिव, बर्मिंघम में टेस्ट मैच की कौन करेगा कप्तानी?

By रेनू तिवारी | Jun 26, 2022

एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ एक जुलाई से आखिरी टेस्ट मैच खेला जाने वाला है, लेकिन उससे पहले ही भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक बुरी खबर आयी है। जानकारी के अनुसार भारतीय टीम के कप्तान कोरोना से संक्रमित हो गये हैं। शनिवार (25 जून) को आयोजित रैपिड एंटीजन टेस्ट (आरएटी) के परिणाम के अनुसार रोहित शर्मा ने कोविड -19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है। बीसीसीआई की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारतीय कप्तान को आइसोलेशन में रखा गया है और संक्रमण की गंभीरता की पुष्टि और पता लगाने के लिए रविवार को एक आरटी-पीसीआर परीक्षण निर्धारित किया गया है।

1 जुलाई से शुरू होने वाले एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ पुनर्निर्धारित टेस्ट में जगह बनाने के लिए अब उन्हें अब वक्त लग सकता है। रोहत शर्मा से पहले टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल भी चोट के कारण टीम में शामिल नहीं है। इससे टीम के मनोबल पर भी काफी असर पड़ेगा। टेस्ट मैच 1 जुलाई से बर्मिंघम में शुरू होने वाला है और अगर रोहित छह दिनों के क्वारंटाइन में रहते है तो टेस्ट की कप्तानी की कमान तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह या विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को मिल सकती है। 

सोशल मीडिया पर जौर-शौर से विराट कोहली का नाम ट्रेंड हो रहा है। विराट के फैंस चाहते हैं कि टेस्ट के दौरान अगर रोहित शर्मा टीम की कप्तानी नहीं करत हैं तो विराट कोहली को टीम की कमान दी जाए। ट्विटर पर #viratkohli ट्रेंड कर रहा हैं।  

रोहित शर्मा कोरोना पॉजिटिव

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा, "टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने शनिवार को किए गए रैपिड एंटीजन टेस्ट (आरएटी) के बाद सीओवीआईडी ​​-19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है। वह इस समय टीम होटल में आइसोलेशन में है और बीसीसीआई की मेडिकल टीम की देखरेख में है। उसकी सीटी वैल्यू का पता लगाने के लिए रविवार को आरटी-पीसीआर टेस्ट किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ के हेलिकॉप्टर से टकराया पक्षी, वाराणसी में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

रोहित ने लीसेस्टरशायर के खिलाफ चल रहे अभ्यास मैच के पहले दिन बल्लेबाजी की थी लेकिन दूसरे दिन वह मैदान पर नहीं उतरे। उन्होंने दूसरी भारतीय पारी में बल्लेबाजी नहीं की। 35 वर्षीय भारतीय कप्तान से टेस्ट मैच में शुभमन गिल के साथ पारी की शुरुआत करने की उम्मीद है और उनकी भागीदारी अब उनके आरटी-पीसीआर परीक्षण और रिकवरी के परिणाम पर निर्भर करेगी। ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी देर से इंग्लैंड में टीम में शामिल हुए थे क्योंकि उन्होंने यूके दौरे के लिए टीम के रवाना होने से पहले सीओवीआईडी ​​-19 के लिए भी सकारात्मक परीक्षण किया था।

प्रमुख खबरें

इंडियन बैंक का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़कर 3,273 करोड़ रुपये पर

Big B ने दिया KBC 18 में आने का सुनहरा मौका, Google AI की मदद से अब करें रजिस्ट्रेशन

एसबीआई ने एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट में बेची 1.42 प्रतिशत हिस्सेदारी, 30 निवेशकों से जुटाए 1,655 करोड़ रुपये

राम मंदिर में चढ़ावे की कथित हेराफेरी की जांच संबंधी याचिकाओं पर 13 जुलाई को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट