कोरोना वायरस की पहली लहर की तुलना में भारतीय अर्थव्यवस्था बेहतर स्थिति: सीईए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2021

नयी दिल्ली। मुख्य आर्थिक सलाहकार के वी सुब्रमणियम ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था पिछली कोविड- 19 की लहर के मुकाबले इस बार टीका उपलब्ध होने की वजह से बेहतर स्थिति में है। ई- वाणिज्य क्षेत्र की प्रमुख कंपनी अमेजन के कार्यक्रम को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि इस बार अनिश्चितता काफीकम है लेकिन लोगों को सतर्कता बरतनी चाहिये। सुबगमणियम ने कहा, ‘‘कोरोना की दूसरी लहर है इसलिये लोगों को सावधान रहने की जरूरत है, उन्हें सभी नियमों का पालन करना चाहिये।

इसे भी पढ़ें: कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए CICSE बोर्ड ने 10वीं,12वीं की परीक्षा टाली

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 2,17,353 नये मामले सामने आये हैं। इन्हें मिलाकर कुल संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड 42 लाख 91 हजार 917 पर पहुंच गया।वहीं सक्रिय मामलों की संख्या पहली बार 15 लाख से ऊपर निकल गई। देश में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन पिछले 24 घंटे के दौरान दो लाख से अधिक मामले सामने आये हैं। सुब्रमणियम ने कहा कि महामारी के दौरान जो एक महत्वपूर्ण बात वसामने आई है वह है आनलाइन सामानों की खरीद- फरोख्त और डिजिटलीकरण, जिसे भारत ने तेजी से अपनायाा है।

उन्होंने कहा कि भारत में 80 करोड़ लोगों को सार्वजनिक वितरण प्रणली के जरिये आवश्यक वसतुओं की आपूर्ति की गई। जनधन, आधार मोबाइल (जैम) खातों के जरिये नकद राशि का हस्तांतरण किया गया।जबकि अमेरिका जैसे दुनिया के विकसित देशों में चेक के जरिये वित्तीय सहायता लोगों को दी गई जिसमें दो माह से अधिक समय लगा। उन्होंने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मझौले उद्यमों को आधुनिक तकनीक को अपनाना चाहिये और अपने कारोबार को बढ़ाने के लिये नवोन्मेष में निवेश करना चाहिये।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा