सबसे बड़ा खिलाड़ी तो अपना भारत निकला, 13 साल में अमेरिका से आगे निकल जाएगी Indian Economy, ट्रंप के टैरिफ को मुंह चिढ़ाती ये रिपोर्ट आपने पढ़ी?

By अभिनय आकाश | Aug 28, 2025

ईवाई की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत दुनिया की सबसे गतिशील अर्थव्यवस्थाओं में से एक के रूप में उभर रहा है और वैश्विक अनिश्चितताओं और अमेरिका द्वारा लगाए गए उच्च टैरिफ के बावजूद, 2038 तक 34.2 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के साथ दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की क्षमता रखता है। इसमें कहा गया है कि क्रय शक्ति समता (पीपीपी) के संदर्भ में भारत की अर्थव्यवस्था 2030 तक 20.7 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुँच सकती है। 

इसे भी पढ़ें: Modi के चीन जाने से पहले ही ट्रंप ने ले लिया एक और बड़ा फैसला, निकाले जाएंगे लाखों भारतीय?

भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

आईएमएफ का अनुमान है कि वित्त वर्ष 25 में भारत का सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) 14.2 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर होगा - जो बाजार विनिमय दर के संदर्भ में मापे जाने पर लगभग 3.6 गुना अधिक है। इस प्रकार, भारत पहले से ही चीन और अमेरिका के बाद तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। रिपोर्ट में कहा गया कि यदि 2030 के बाद, भारत और अमेरिका 2028-2030 के दौरान (आईएमएफ के पूर्वानुमानों के अनुसार) क्रमशः 6.5 प्रतिशत और 2.1 प्रतिशत की औसत वृद्धि दर बनाए रखते हैं, तो भारत 2038 तक पीपीपी के संदर्भ में अमेरिकी अर्थव्यवस्था को पीछे छोड़ सकता है। भारत के 2028 तक बाजार विनिमय दर के संदर्भ में जर्मनी को पीछे छोड़ते हुए तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का भी अनुमान है।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार