Italy में हिंसक प्रदर्शनों के बाद भारतीय Embassy ने जारी की Advisory

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 19, 2026

रोम स्थित भारतीय दूतावास ने इटली के कई शहरों में विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर सोमवार को भारतीय नागरिकों से सतर्क रहने और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचने की अपील की। दूतावास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि पिछले सप्ताह इटली के कुछ शहरों में विरोध प्रदर्शन और रैलियां हुई थीं। दूतावास ने कहा, “हम भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने, भीड़भाड़ वाले इलाकों और उन स्थानों से बचने की सलाह देते हैं, जहां विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने रविवार को हिंसा की निंदा करते हुए कहा था, “प्रदर्शन करना अधिकार है लेकिन अपने शहरों को आग के हवाले करना नहीं।” मेलोनी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “आज (रविवार को) शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने वाले हजारों लोगों के प्रति मेरे मन में बहुत सम्मान है। प्रदर्शन का मुद्दा चाहे जो भी हो, उसमें भागीदारी किसी भी लोकतंत्र की बुनियाद है।”

प्रमुख खबरें

Marco Rubio मंगलवार को पहुंचेंगे Mumbai, Jaishankar से द्विपक्षीय व्यापार और पश्चिम एशिया पर होगी वार्ता

वामपंथी दलों के book stall में तोड़फोड़ गलत, BJP नेता Swapan Dasgupta बोले- शर्म से झुक गया सिर

Canada सैन्य अड्डे पर आग से 4 सैनिकों की मौत, जांच में जुटे 50 अधिकारी

Dussehra पर Delhi Police का कड़ा पहरा, राजधानी में 10000 सुरक्षाकर्मी तैनात