नेपाल स्थित भारतीय दूतावास ने पहलगाम हमले के पीड़ितों के लिए शोक सभा आयोजित की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2025

नेपाल स्थित भारतीय दूतावास ने पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए शनिवार को एक शोक सभा का आयोजन किया। इस हमले में एक नेपाली नागरिक सहित 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी।

विदेश मंत्री देउबा ने हमले की कड़ी निंदा की तथा आतंकवाद से लड़ने और उसे खत्म करने के लिए भारत और नेपाल के बीच साझेदारी का संकल्प लिया। नेपाल के वित्त मंत्री पौडेल ने एकजुटता का संदेश देते हुए पहलगाम में हुई बर्बरतापूर्ण घटना की निंदा की तथा आतंकवाद से लड़ने के लिए नेपाल की अटूट प्रतिबद्धता दोहराई।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। कश्मीर के पुलवामा में 2019 में हुए हमले के बाद घाटी में यह सबसे भयावह हमला था।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में BJP ने शुरू की चुनावी तैयारी, 2027 के लिए विस्तारक योजना के संयोजकों की सूची जारी

Shiv Sena UBT नेता प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड के दो आरोपी Prayagraj से ठाणे लाए गए

संगठन की मजबूती के दम पर तय हो सीटों का बंटवारा: Anupriya Patel

Siliguri में हिंदू दुकानों से Biryani और पूजा सामग्री खरीदने की अपील वाले पोस्टरों पर विवाद