Yemen Coast पर 14 भारतीयों वाली नौका की घटना पर दूतावास जुटा रहा तथ्य

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 23, 2026

यमन में भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को कहा कि वह यमन के तट के पास कथित तौर पर एक नौका पर सवार 14 भारतीय नागरिकों से जुड़ी घटना की जानकारी जुटा रहा है और इसके लिए उसने विभिन्न पक्षों से संपर्क किया है। अरब के कुछ मीडिया संस्थानों ने बृहस्पतिवार को यमन के हूती विद्रोही बल के प्रवक्ता याह्या सरी के हवाले से दावा किया कि सऊदी अरब के बलों ने लाल सागर में यमन के तट के पास यूकर द्वीप के निकट एक भारतीय नौका को निशाना बनाया। सरी ने कहा कि नौका पर 14 भारतीय नागरिक सवार हैं और हूती बल उन्हें बचाने में जुटे हैं।

दूतावास ने कहा, ‘‘क्षेत्र में मौजूदा संघर्ष की स्थिति को देखते हुए फिलहाल सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है। घटना की परिस्थितियों और तथ्यों का पता लगाने के लिए हमने विभिन्न पक्षों से संपर्क किया है। हमें उम्मीद है कि प्रामाणिक जानकारी मिलते ही हम आगे की जानकारी साझा कर सकेंगे।’’ भारतीय दूतावास ने बृहस्पतिवार को भी कहा था कि वह यमन के तट के पास एक नौका पर सवार 14 भारतीय नागरिकों से जुड़ी घटना की जानकारी जुटा रहा है।

दूतावास ने सोशल मीडिया पर कहा था, ‘‘हम घटना के बारे में और जानकारी जुटा रहे हैं और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेंगे।’’ इस बीच, बुधवार को सऊदी अरब के एक प्रमुख हवाई अड्डे और तेल क्षेत्र पर हुए दो अलग-अलग हमलों में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए थे।

प्रमुख खबरें

Congress का केंद्र पर हमला, China के साथ बढ़ता ट्रेड डेफिसिट आर्थिक सुरक्षा के लिए खतरा

जो देश अल्पसंख्यकों की सुरक्षा नहीं कर सकता...: संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान की लगाई क्लास, कारगिल युद्ध का कराया अहसास

Asian Para Games: संदीप और हानी ने नए World Record के साथ जीता स्वर्ण, भारत के कुल 100 पदक पूरे

Bihar Legislative Council की 8 सीटों पर वोटिंग, 933 बूथों पर मतदान जारी