By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 26, 2026
भारतीय उच्चायुक्त डॉ. शिल्पक अंबुले ने यहां दूतावास में भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ 77वां गणतंत्र दिवस मनाया। डॉ. अंबुले ने राष्ट्रपति का भाषण पढ़ा और इस कार्यक्रम के लिए एकत्रित हुए समुदाय के 1,200 से अधिक सदस्यों को बधाई दी।
सिंगापुर में अगले सप्ताह होने वाले ‘एयर शो’ के लिए यहां आए सारंग हेलीकॉप्टर दस्ते के सदस्यों ने दूतावास में आयोजित इस समारोह में भारतीय समुदाय के साथ भाग लिया।