Asian Games Fencing: विश्व चैंपियन से 9-15 से हारीं Taniksha Khatri, हेमाश और सचिन भी बाहर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2026

 भारत की तनिक्षा खत्री ने मंगलवार को यहां एशियाई खेलों की महिला व्यक्तिगत एपी स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन किया लेकिन प्रीक्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया की विश्व चैम्पियन सोंग सेरा से हार गईं। भारत की 22 वर्षीय तलवारबाज तनिक्षा को सोंग के खिलाफ 9-15 से हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने इससे पहले अंतिम 32 के मुकाबले में थाईलैंड की नत्पापत सांगनगियो को 15-10 से हराया था। इसी वर्ग में भारत की एक अन्य तलवारबाज मित्वा चौधरी को अंतिम 32 में चीन की यांग जिंगवेन ने 15-14 से हराया। 

 इसी वर्ग में सचिन को कजाखस्तान के तिमोफे सेम्योनोव के खिलाफ 9-15 से हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले हेमाश और सचिन ने अपने-अपने पूल में तीन-तीन जीत और दो-दो हार के साथ अंतिम 32 दौर में जगह बनाई। दोनों भारतीयों के लिए दिन मिलाजुला रहा और वे अपने-अपने पूल में चौथे स्थान पर रहे। 

हेमाश को अपने शुरुआती मुकाबले में सिंगापुर के रफेल जुआन कांग टैन से 2-5 से हार मिली। इसके बाद उन्होंने जापान के ईमुरा काजुकी को 5-1 और फिलिपींस के सैमुएल ट्रैंक्विलान को 5-2 से हराया। इसके बाद उन्हें मकाऊ के चियोंग चोंग कियो के खिलाफ 2-5 से हार का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने ओमान के सईद अल शुऐबी को 5-1 से हराकर पूल चरण का समापन किया।

 सचिन ने पाकिस्तान के बरयाल खान को 5-0 से हराकर शुरुआत की लेकिन चीनी ताइपे के चेन चिह चीह से 2-5 से हार गए। इसके बाद उन्होंने कजाखस्तान के गालिम नुरुमोव को 5-3 से हराया लेकिन दक्षिण कोरिया के यून जियोंगह्युन के खिलाफ 0-5 से हार गए। सचिन ने मंगोलिया के चिंगिस नारमंदाख को 5-1 से हराकर पूल चरण का समापन किया और तीन जीत तथा दो हार के साथ अंतिम 32 में जगह बनाई।

प्रमुख खबरें

Jamui छेड़छाड़ मामले का मुख्य आरोपी Nandan Yadav पुलिस मुठभेड़ में घायल

Ayodhya के Ram Mandir में चढ़ावे की चोरी 105 तक पहुंची, Akhilesh Yadav ने BJP को घेरा

Maharashtra में सूखे की निगरानी के लिए बनी Cabinet Sub-Committee, CM Devendra Fadnavis का एलान

Greenland पर Donald Trump के रुख से डेनमार्क और अमेरिका में बढ़ा तनाव